19 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में 5 ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें सबसे ज्यादा रकम देकर फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल किया। लेकिन उन पांचों खिलाड़ियों में से सिर्फ केएल राहुल ही हैं जिनका परफॉर्मेंस अच्छा रहा है।
जयदेव उनादकट अबतक आईपीएल में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में जयदेव को 11.50 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। लेकिन अबतक जयदेव की गेंदबाजी कोई खास असर छोड़ने में सफल नहीं रही है। जयदेव ने अबतक 4 मैच में 2 विकेट चटकाए हैं।
क्रिस लिन केकेआर को खासा उम्मीद है लेकिन अभी तक उस खतरनाक तरीके से नहीं खेल पाएगें। क्रिस लिन को केकेआर की टीम ने 9.60 करोड़ रूपये देकर टीम में शामिल किया है। क्रिस लिन ने अबतक 5 मैच में 107 रन बनाए हैं। आने वाले मैचों में उनसे काफी उम्मीद है।
बेन स्टोक्स आईपीएल 2018 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने लेकिन अबतक जो भी मैच खेले उस दौरान परफॉर्मेंस के मामले में जीरो साबित हुए हैं। बेन स्टोक्स को 12.50 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऑक्शन में खरीदकर टीम में शामिल किया लेकिन दुर्भाग्य से अबतक अपने परफॉर्मेंस को भूना नहीं पाए हैं। बेन स्टोक्स ने अबतक 4 मैच में केवल 62 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो बेन स्टोक्स अबतक आईपीएल में घाटे का सौदा साबित हुए हैं।
मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। हालांकि अभी केवल 2 पारियों में ही मनीष पांडे को बल्लेबाजी करने का मौका मिला है लेकिन इन दोनों पारियों में मनीष पांडे फ्लॉप साबित हुए हैं। मनीष पाडें ने अबतक केवल 15 रन बनाए हैं। वैसे अपनी फील्डिंग से मनीष पांडे ने जरूर हर किसी को चकित किया है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को उनकी बल्लेबाजी से भी काफी उम्मीद है।