चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि टीम को बल्लेबाजी थोड़ी बेहतर करने की जरूरत है।

Advertisement

तीन बार की चैंपियन मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Advertisement

मुंबई पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। 

धोनी ने मैच के बाद कहा, "विकेट को देखने के बजाय हमें अपनी बल्लेबाजी देखनी होगी। आपको अपने घरेलू पिच के बारे में पता होना चाहिए, चाहे वह कैसा भी हो। यह कुछ ऐसा है जहां हमने अच्छा नहीं किया। लेकिन मुझे लगता है कि हमें अपनी बल्लेबाजी को भी थोड़ा बेहतर करने की जरूरत है।" 

मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है। 

इस हार के बावजूद चेन्नई के पास अभी फाइनल में पहुंचने और अपना खिताब बचाने का मौका है। 

 
Advertisement

मौजूदा चैंपियन चेन्नई को अब बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा। 

चेन्नई के कप्तान ने कहा, "हमारा शीर्षक्रम अच्छा है। हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें थोड़ा अपने अनुभव का फायदा उठाना होगा। उम्मीद है कि हम अगले मैच में वापसी करेंगे। दुर्भाग्यवश आज कुछ कैच भी छूटे। लेकिन मुझे लगता है कि हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार