18 जनवरी।  भारत के लिए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मेलबर्न वनडे में छह विकेट लेकर कमाल कर दिया। चहल के अलावा भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 2- 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 230 रनों पर आउट कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

आजके मैच में युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया और भारत के तरफ से पहले ऐसे स्पिनर बन गए जिनके नाम विदेशी धरती पर 5 विकेट हॉल दो दफा करने का कमाल दर्ज हो।

Advertisement

एक तरफ जहां चहल ने गजब की गेंदबाजी की तो वहीं दूसरी ओर भारतीय फील्डरों ने भी गेंदबाजों का भऱपूर साथ दिया।

युजवेंद्र चहल की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर रोहित शर्मा के द्वारा स्लिप में लपके गए। युजवेंद्र चहल की लेग कटर गेंद इतनी कमाल की थी कि मार्कस स्टोइनिस समझ नहीं पाए और स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।

रोहित शर्मा ने बिजली सी फुर्ती दिखाकर कैच को लपक लिया और कैच लेने के बाद पूरे जोश में भी दिखें। देखिए वीडियो►  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार