27 दिसंबर। भारत ने यहां मलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सात विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाकर पारी घोषित की।

Advertisement

दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (3 नाबाद) और मार्कस हैरिस (5 नाबाद) क्रीज पर मौजूद हैं।  स्कोरकार्ड

भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के बीच 170 रनों की साझेदारी हुई। पुजरा ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं कोहली ने 82 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक ठोक दिया है। आपको बता दें कि पुजारा की शानदार पारी को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आए हैं।

सचिन ने ट्विट कर पुजारी की इस पारी को भारत के मद्देनजर काफी अहम बताया और कहा है कि जिस स्थिती में भारतीय टीम इस वक्त है वो पुजारा की शतकीय पारी के कारण है।

तेंदुलकर का मानना है कि भारत की टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीतना का अच्छा मौका है। गौरतलब है कि इस सीरीज में पुजारा का यह दूसरा शतक है। इसके साथ - साथ पजारा ने पहली दफा अपने टेस्ट करियर में विदेशी धरती पर एक सीरीज में दो शतक जमाने में सफल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार