धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स भले ही IPL 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम को आयुष म्हात्रे के रूप में एक चमकता सितारा मिल गया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में इस युवा ओपनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के लिए एक सीजन में सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आयुष ने न सिर्फ अजिंक्य रहाणे और जडेजा जैसे सीनियर्स को पीछे छोड़ा, बल्कि अपने विस्फोटक अंदाज़ से फैंस का दिल भी जीत लिया।

Advertisement

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर भले ही प्लेऑफ से पहले ही थम गया हो, लेकिन युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने जाते-जाते एक बड़ा रिकॉर्ड छोड़ दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में आयुष ने 17 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने सीएसके की ओर से एक सीजन में (कम से कम 100 गेंदें खेलने वाले खिलाड़ियों में) सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम था, जबकि रविंद्र जडेजा और माइकल हसी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आयुष ने 2025 सीजन में 188.97 की स्ट्राइक रेट के साथ सभी को पीछे छोड़ दिया।

सीएसके के लिए एक सीजन में सबसे तेज स्ट्राइक रेट (कम से कम 100 गेंदों पर बल्लेबाज़ी):

  1. 188.97 – आयुष म्हात्रे (2025)
  2. 172.50 – अजिंक्य रहाणे (2023)
  3. 171.80 – रविंद्र जडेजा (2020)
  4. 168.00 – माइकल हसी (2008)

गुजरात के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए आयुष ने चौथे ओवर में अर्शद खान के ओवर में अकेले 28 रन ठोक दिए। हालांकि चौथे ओवर में ही प्रसिध कृष्णा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह मोहम्मद सिराज के हाथों कैच होकर आउट हो गए।

इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 5 विकेट पर 230 रन ठोक दिए। इस पारी में डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 23 गेंदों पर 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। सीजन में रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद आयुष म्हात्रे को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने 8 पारियों में  188.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 240 रन बना दिए। उनकी सबसे बड़ी पारी 94 रनों की रही।

Advertisement

अब जब सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, टीम अपने सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं गुजरात की नजर टॉप पोजिशन पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार