भारत औऱ इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में पहली बाहर हुआ है। इस मुकाबले में पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। 

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए बेयरस्टो औऱ स्टोक्स ने 175 रन। भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली और केएल राहुल के बीच 121 रन औऱ चौथे विकेट के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। 

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल के 50 साल के इतिहास में पहली बार एक मैच में पहली चार विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। 

बता दें कि इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 43.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार