8 फरवरी। न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर जारी दूसरे वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा है। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 273 रनों का स्कोर बनाया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने नाबाद 73, ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 79 और हेनरी निकोलस ने 41 रनों का योगदान दिया। गुप्टिल ने 79 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के जबकि टेलर ने 74 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। कीवी टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन बटोरे।

Advertisement

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन, शार्दूल ठाकुर ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। आपको बता दें कि ऐसा पहली दफा हुआ है जब जसप्रीत बुमराह लगातार 3 वनडे मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान कोई विकेट नहीं ले पाए हैं।

बुमराह ने लगातार 3 वनडे मैच का समीकरण इस प्रकार है 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 0/38
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 0/53
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 0/64
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार