India vs New Zealand 2nd T20I Stats Review: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज मे 2-0 की अहम बढ़त बना ली है।
तिलक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
तिलक वर्मा टी-20 इंटरनेशनल मे बतौर फील्डर एक साल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टिम सेफर्ट और डेरिल मिचेल का कैच लपका औऱ इसके साथ उनके 2026 में 26 कैच हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2025 में इस फॉर्मेट में 25 कैच लपके थे।
भुवनेश्वर को छोड़ा पीछे
बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में अर्शदीप सिंह टॉप पर आ गए हैं। साल 2026 में अभी तक अर्शदीप 38 विकेट हासिल कर चुके है। उन्होने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 37 विकेट लिए थे।
एक साल में भारत के लिए सबसे ज़्यादा T20I विकेट
38 - अर्शदीप सिंह (2026)*
37 - भुवनेश्वर कुमार (2022)
36 - अर्शदीप सिंह (2024)
36 - वरुण चक्रवर्ती (2025)
33 - अर्शदीप सिंह (2022)
300 टी-20 इंटरनेशनल मैच
भारतीय टीम दुनिया की दूसरी टीम बन गई है, जिसने 300 या उससे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम है, जिसने 304 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
अभिषेक ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा दुनिय़ा के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट मे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा है, जिन्होंने पावरप्ले में 98 छक्के जड़े हैं।
इसके अलावा अभिषेक तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक साल में 1000 या उससे ज्यादा टी-20 इंटररनेशनल रन बनाए थे। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने ही यह कारनामा किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।