IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने अहम साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। इन दोनों की पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 166 रन का स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 22 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके और टीम को 3 ओवर के अंदर ही तीन बड़े झटके लग गए।
इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन की अहम साझेदारी की। नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 57 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया।
आखिरी ओवरों में राज अंगद बावा ने भी 14 गेंदों में 16 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 166 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम दार को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर।