Tilak Varma Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में 23 साल के तिलक अगर 4 रनों की पारी भी खेलते है तो भी वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपने 500 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि T20I में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों ने भी साउथ अफ्रीका के सामने 500 टी20 रन नहीं बनाए हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी20 रन

  • तिलक वर्मा - 10 मैचों में 496 रन
  • रोहित शर्मा - 18 मैचों में 429 रन
  • सूर्यकुमार यादव - 15 मैचों में 406 रन
  • विराट कोहली - 14 मैचों में 394 रन
  • हार्दिक पांड्या - 20 मैचों में 373 रन

ये भी जान लीजिए कि भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मैचों में अब तक सिर्फ डेविड मिलर (28 मैचों में 563 रन) और क्विंटन डी कॉक (15 मैचों में 507 रन) ने ही 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। तिलक वर्मा इस खास लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय होंगे।

बताते चलें कि तिलक वर्मा अब तक देश के लिए 44 टी20 मैचों की 41 पारियों में 46.03 की औसत और 141.80 की स्ट्राइक रेट से 1289 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार