भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वर्मा ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इस फॉर्मेट में तिलक के करियर का यह पहला अर्धशतक है। वह भारत के लिए पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र मे अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।ॉ

Advertisement

तिलक ने 20 साल 271 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने 21 साल 38 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अर्धशतक बनाया था।  20 साल 143 दिन के साथ रोहित शर्मा इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

इसके अलावा भारत के लिए पहले दो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तिलक पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले दो मैच में तिलक ने कुल 90 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल में 89 रन बनाए थे। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर तक शुभमन गिल (7) और सूर्यकुमार यादव (1) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को कुछ हद तक संभाला और तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

तिलक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 41 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके अलावी ईशान ने 27 रन और हार्दिक ने 24 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट हासिल किए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार