Advertisement

India vs South Africa 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुरुवार (11 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 34 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

तिलक के अब इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 छक्के हो गए है। इस लिस्ट में उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 छक्के जड़े हैं।

बतौ भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

27 -तिलक वर्मा

25- सूर्यकुमार यादव

Advertisement

19- संजू सैमसन

16 - रोहित शर्मा

13 - सुरेश रैना

Advertisement

13- हार्दिक पंड्या

बता दें कि तिलक ने इस फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई पिछली 11 पारियों में क्रमश: 55*, 12, 26, 19*, 72*, 18, 31, 30*, 69*, 29, 62 रन बनाए हैं। बतौर भारतीय तिलक टी-20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार सबसे ज्याजा पारियों में डबल डिजिट स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली (25) ही पहले नंबर पर हैं।

गौरतलब है कि इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 90 रन बनाए। इसके अलावा डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में नाबाद 30 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। तिलक के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। मेजबान टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार