IPL 2026, Gujarat Titans vs Mumbai Indians: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते टीम ने 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार (20 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

Advertisement

टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए और दानिश मालेवार 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि क्विंटन डी कॉक भी 13 रन ही बना सके। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए।

हालांकि नमन धीर ने इस दौरान 32 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली और टीम को थोड़ी राहत दिलाई। इसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और गुजरात के गेंदबाजों पर हावी हो गए। उन्होंने 45 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 199 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट निकाला।

टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस  (प्लेइंग XI): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव,  तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार