भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma 49 Not Out) ने शुक्रवार (26 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में 144.12 की स्ट्राईक रेट से 34 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का जड़ा। तिलक भले ही अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

तिलक दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 49 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में नाबाद 49 रन बनाए थे। 

Advertisement

मौजूदा एशिया कप में तिलक भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने अभी तक पांच पारियों में 48 की औसत और 132.11 की स्ट्राईक रेट से 144 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल स्ट्राईक पर थे, उन्होंने डीप कवर की दिशा में शॉट खेला। अक्षर और तिलक दोनों को ही दौड़ने मे परेशानी हो रही थी ऐसे में लग रहा था कि एक ही रन दौड़ पाएंगे।  ऐसा होता तो तिलक के पास अर्धशतक पूरा करने का मौका होता। लेकिन तिलक ने हार नहीं मानी और दूसरा रन पूरा करने के लिए तेजी से दौड़कर गेंदबाज के छोर पर आ गए, जबकि अक्षर ने आधी क्रीज भी पार नहीं की थी।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार