Tilak Varma vs Dewald Brevis: बांए हाथ के बल्लेबाज तिलक व्मा को आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद तिलक को अगस्त 2023 में भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला। अभी तक वर्मा ने 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

Advertisement

वहीं मुंबई इंडियंस में उनके साथी खिलाड़ी रहे डेवाल्ड ब्रेविस ने अगस्त 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अभी तक इस फॉर्मेट में 10 मैच केलते हैं। 

Advertisement

आइए जानते हैं दस मैच के बाद वर्मा और ब्रेविस के आंकड़े। 

ज्यादा रन किसने बनाए?

तिलक ने अपने पहले दस टी-20 इंटरनेशनल मैच में 38.50 की औसत से 231 रन बनाए थे, वहीं ब्रेविस इतने ही मैच में 39.75 की औसत से 318 रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा स्ट्राईक रेट 

Advertisement

पहले 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच में तिलक का स्ट्राईक रेट 142.59 का था। वहीं ब्रेविस उनसे काफी आगे हैं और उनका स्ट्राईक रेट 191.56 का रहा। 

ज्यादा पचास प्लस स्कोर

पहले दस मैचों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर के मामले में दोनों बराबर हैं, दोनों ने ही इस दौरान दो-दो पचास प्लस स्कोर बनाए। लेकिन तिलक का बेस्ट स्कोर नाबाद 55 रन और ब्रेविस का नाबाद 125 रन रहा। 

Advertisement

10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद जीत का रिकॉर्ड किसका बेहतर है?

Also Read: LIVE Cricket Score

तिलक के पहले दस मैचों में भारतीय टीम छह मैच जीती थी, जिसमें उन्होंने 38 की औसत और 140.74 की स्ट्राईक रेट से 114 रन बनाए थे। वहीं ब्रेविस के पहले दस मैचों में साउथ अफ्रीका सिर्फ तीन मैच जीती हैं, जिसमें उन्होंने 179 की औसत  और 223.75 की स्ट्राईक रे से 179 रन बनाए। ब्रेविस के 139 रन हार में आए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार