आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में तिलक वर्मा ने भी 34 रन बनाकर अहम योगदान दिया लेकिन मैच के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया वो फैंस के दुलारे बन गए। इस समय उनका एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिलक वर्मा पंजाब किंग्स के फैंस का दिल तोड़ने के बाद कुछ नन्हें फैंस का दिल खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। तिलक ने कुछ नन्हें फैंस को अपने बैटिंग ग्लव्स गिफ्ट देकर उनका दिन बना दिया और तिलक के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार (18 अप्रैल) को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन युवा बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Also Read: Live Score

आशुतोष शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 217.86 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी से वो पंजाब को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन जिस तरह से उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों को धोया उसने फैंस को उनका मुरीद बना दिया। अपनी पारी में लगाए गए 7 छक्कों में से एक छक्का तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाया। इस हार के बाद अब पंजाब की टीम को अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है और वो चाहेंगे कि उस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में वापसी करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार