मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद RCB के बल्लेबाज टिम डेविड का जोश उन पर भारी पड़ गया। मैच खत्म होते ही डेविड ने ऐसा रिएक्शन दिया था, जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना है और अब उन पर बड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट्स की सजा सुनाई है।

Advertisement

IPL 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले रह ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड मुश्किल में फंस गए हैं। रायपुर में रविवार (10 मई) को खेले गए इस मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप में एंट्री मारी। यह रायपुर में RCB की पहली जीत भी रही, जिसने टीम के डगआउट में जबरदस्त उत्साह भर दिया।

Advertisement

हालांकि मैच बेहद करीबी रहा। RCB को आखिरी 6 गेंदों में 15 रन चाहिए थे और जब रोमारियो शेफर्ड आउट हुए तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस मैच जीत जाएगी। लेकिन इसके बाद मुकाबले ने अचानक करवट ले ली। भुवनेश्वर कुमार ने दबाव में शानदार छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर रासिक सलाम डार ने दो रन लेकर RCB को 2 विकेट से यादगार जीत दिला दी।

लेकिन जैसे ही RCB ने जीत हासिल की, टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ खुशी से झूम उठे। इसी दौरान टिम डेविड भी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और जश्न मनाते हुए उन्होंने ऐसा भद्दा इशारा कर दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद BCCI ने मामले का संज्ञान लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के बाद बोर्ड ने टिम डेविड को IPL के लेवन 1 के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। इसके चलते उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं, टिम डेविड के खाते में 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़ दिए गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं इस मुकाबले में मिली जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का सपना टूट गया। मुंबई के लिए ये सीजन काफी निराशाजनक रहा और कई बड़े खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब फैंस को उम्मीद होगी कि अगले सीजन में MI नई रणनीति और मजबूत टीम के साथ वापसी करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार