रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। BCCI ने IPL 2026 फाइनल के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा उन पर जुर्माना भी लगाया गया है।
IPL 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड पर BCCI ने एक मैच का बैन लगा दिया है, जिसके चलते वह IPL 2027 के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
यह कार्रवाई IPL 2026 के फाइनल मैच के दौरान हुई एक घटना के कारण की गई है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल में टिम डेविड को IPL की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया। IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन की दिशा में गुस्से में आइस बैग फेंक दिया था।
Tim David of RCBTweets has been fined 50% of his match fee for breaching Level 1 of the IPL's Code of Conduct for Players and Team Officials during the TATAIPL 2026 Final against GT at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
IndianPremierLeague (IPL) June 1, 2026
Details https://t.co/FN8adJ36s
IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.9 के तहत किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति की तरफ अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण फेंकना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसी वजह से डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट अंक भी दिए गए।
टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा दी गई सजा को मान लिया। हालांकि यह सिर्फ एक घटना की सजा नहीं थी। इससे पहले भी डेविड को इस सीजन में दो अलग-अलग मौकों पर डिमेरिट अंक मिल चुके थे। मैच नंबर 20 में उन्हें एक डिमेरिट अंक और मैच नंबर 54 में दो डिमेरिट अंक मिले थे।
फाइनल के बाद मिले दो नए डिमेरिट अंकों के साथ उनके कुल डिमेरिट अंक पांच हो गए, जिसके चलते नियमों के अनुसार उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया। इसका मतलब है कि IPL 2027 में वह जिस भी टीम के लिए खेलेंगे, उसके पहले मैच में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि इस सीजन RCB की सफलता में टिम डेविड का योगदान काफी अहम रहा। उन्होंने 305 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 188.27 का रहा, जो किसी भी फिनिशर के लिए शानदार माना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि RCB उन्हें अगले सीजन के लिए अपने स्क्वाड में बरकरार रखेगी।