टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के सामने घरेलू सरज़मीं पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। सबसे पहले 20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी तो करेंगी ही लेकिन इस सीरीज में एक ऐसा खिलाड़ी भी होगा जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी। 

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंगापुर के धाकड़ खिलाड़ी टिम डेविड की, जो अब ऑस्ट्रेलिया के हो चुके हैं और पहली बार वो ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में भारत के खिलाफ ही खेलते दिखेंगे। भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले डेविड जमकर पसीना बहा रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नेट प्रैक्टिस के दौरान चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें टिम डेविड ऑस्ट्रेलियाई किट में नेट प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वो अपने ही गेंदबाज़ों की कुटाई करते हुए लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे हैं। टिम डेविड जिस तरह के टच में नजर आ रहे हैं वो भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। ऐसे में रोहित एंड कंपनी को उनका तोड़ पहले से ही ढूंढकर रखना होगा।

आपको बता दें कि टिम डेविड (Tim David) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए तो खेलते ही हैं लेकिन इसके अलावा वो दुनियाभर की टी20 लीगों में भी भाग लेते हैं और वो पूरी दुनिया को दिखा चुके हैं कि वो क्या कर सकते हैं। अगर टिम डेविड के करियर की बात करें तो अब तक इस धाकड़ बल्लेबाज ने 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 47.67 की औसत से 429 रन बनाए हैं। इस दौरान डेविड का स्ट्राइक रेट 157.72 का रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार