पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने 18 वर्ष के घरेलू करियर के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। टिम पेन ने क्वींसलैंड के खिलाफ तस्मानिया के मार्श शेफील्ड शील्ड मैच की समाप्ति के बाद यह घोषणा की। पेन ने 2018 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया की 23 टेस्टों में कप्तानी की। उन्होंने कुल 35 टेस्ट खेले। वह ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान बने जब स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के 2018 दौरे के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

Advertisement

हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2021 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था जब यह पता चला था कि उन्होंने 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की कर्मचारी को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे।

Advertisement

पेन ने 2005 में पदार्पण करने के बाद से 18 वर्षों तक तस्मानिया का प्रतिनिधित्व किया और 153 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उनके आखिरी मुकाबले में तस्मानिया और क्वींसलैंड के कप्तान होबार्ट में चौथे दिन चायकाल पर मैच समाप्त करने को तैयार हो गए।

38 वर्षीय पेन ने अपने करियर का समापन 154 प्रथम श्रेणी मैचों के साथ किया जिसमें 35 टेस्ट और तस्मानिया के लिए 95 शेफील्ड शील्ड मैच शामिल थे।

पेन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्डस में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने टेस्ट मैचों में 32.63 के औसत से 1534 रन बनाये और विकेट के पीछे 157 शिकार किये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे भी खेले।

38 वर्षीय पेन ने अपने करियर का समापन 154 प्रथम श्रेणी मैचों के साथ किया जिसमें 35 टेस्ट और तस्मानिया के लिए 95 शेफील्ड शील्ड मैच शामिल थे।

Advertisement

आरआर

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार