Most Test Sixes: न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने शनिवार (14 दिसंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन खास रिकॉर्ड बना दिया, हालांकि उन्होंने यह रिकॉर्ड बल्लेबाजी में हासिल किया है। साउदी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 23 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

साउदी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक कैलिस को पछाड़कर संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। साउदी के अब टेस्ट में 98 छक्के हो गए हैं औऱ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी है। वहीं साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने पूरे करियर में 97 छक्के जड़े थे।

Advertisement

साउदी से आगे इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट ही हैं। 

बता दें कि साउदी के टेस्ट करियर का यह आखिरी मुकाबला है। इस टेस्ट की दूसरी पारी में उनके पास 100 छक्कों के आंकड़े को भी छूने का मौका होगा। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। कप्तान टॉम लैथम ने 63 रन, विल यंग ने 92 गेंदों में 42 रन और केन विलियमसन ने 87 गेंदों में 44 रन बनाए। पहले दिन के अंत पर मिचेल सैंटनर 54 गेंदों में 50 रन की धमाकेदार पारी खेलकर नाबाद रहे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहले दिन पहली पारी में गस एटकिंसन और मैथ्यू पॉट्स ने 3-3 विकेट, ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट और बेन स्टोक्स ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार