न्यूजीलैंड के टेस्ट ओपनर टॉम ब्लेंडल (Tom Blundell) उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए असामान्य तरीके से आउट दिया गया है। ब्लंडेल को ओटागो के खिलाफ प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच में फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के कारण आउट दिया गया। 30 साल के ब्लेंडल ने ओटागो के खिलाफ प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में मैच के अंतिम दिन वेलिंग्टन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 101 रन पर खेल रहे थे।

Advertisement

इस दौरान ओटागो के गेंदबाज जैकब डफी की गेंद उनके स्टम्प की तरफ जा रही थी, जिसे ब्लेंडल ने पैर से रोकने की कोशिश की। उसके बाद उन्होंने हाथ से गेंद को हटाया जो नियमों के खिलाफ है और फिर उन्हें अंपायर के द्वारा आउट करार दिया गया।

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पहले हाथ से गेंद रोकने पर आउट होने को हैंडलिंग दी बॉल कहा जाता था, लेकिन साल 2017 में नियम बदला गया और इसे ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट कहा जाता है।

टेस्ट क्रिकेट में स्टीव वॉ, माइकल वॉन और ग्राहम गूच जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी इस तरह से आउट हो चुके हैं। अब तक केवल 25 बार ही बल्लेबाज ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मामला है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार