James Neesham: टॉम लैथम (Tom Latham) चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार (22 मार्च) को इसकी जानकारी दी। उनकी जगह टीम में टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2025 में खेला था।

Advertisement

ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद लैथम रे अंगूठे पर लगी थी। हालांकि उसके बाद लैथम ने बल्लेबाजी जारी रखते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

एक बयान में, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ़ ने मैच के बाद लैथम के अंगूठे की जांच की, और इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए मैच के अगले दिन सुबह क्राइस्टचर्च ले जाया गया। साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में लैथम खेल पाएंगे या नहीं, यह उनके स्कैन के नतीजों के आने के बाद तय किया जाएगा।

लैथम के बाहर होने के बाद जेम्स नीशम को न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। बता दें पहले तीन मैच में नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ने यह जिम्मेदारी संभाली थी औऱ आखिरी के दो मैच में उन्हें आराम दिया गया है। इस ऑलराउंडर के एक दशक लंबे करियर में यह पहली बार होगा जब वह टीम की कप्तानी करेंगे, वह न्यूजीलैंड की टी-20 इंटरनेशनल टीम के 12वें कप्तान बने हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम फिलहाल 2-1 से आगे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार