17 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्च मैच में ओपनिंग बल्लेबाज टॉम लैथम के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 282 रनो पर सिमट गई थी। कीवी टीम ने पहली पारी में 296 रनो की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

लैथम ने 489 गेंदों में 21 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 264 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लैथम पारी खत्म होने के बाद बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाकर पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

 

इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड को तोड़ा। कुक ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में नाबाद 244 रनों की पारी खेली थी। वह पारी की शुरुआत करने आए थे और पारी खत्म होने पर नाबाद लौटे। 

इसके अलावा वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिसनें टेस्ट में 264 रन बनाए हैं 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार