तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर सीजन (IPL) का 13वां संस्करण जितना बुरा जा रहा है उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। शनिवार को उसे इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और इस बुरे प्रदर्शन के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजों पर निशाना साधा। बेंगलोर ने चेन्नई को 170 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके सामने वो पूरे ओवर खेलने के बाद 132 रन ही बना सकी। सात मैचों में यह चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवीं हार है।

Advertisement

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में धोनी ने अपने गेंदबाजों को भी जिम्मेदार ठहराया लेकिन वो बल्लेबाजों से ज्यादा निराश दिखे।

Advertisement

धोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजी करते हुए आखिरी के चार ओवरों में हमने अच्छा नहीं किया। हमें अच्छे से खत्म करने की जरूरत थी। बल्लेबाजी हमारी चिंता का विषय है और इस मैच में भी यह साफ दिखी। हमें इसे लेकर कुछ करना होगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें दूसरे तरीके से खेलना चाहिए था। बड़े शॉट्स लगाने थे चाहे हम आउट क्यों न हो जाएं। यह ऐसी चीज है जो हम आने वाले मैचों में कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अभी तक टूर्नामेंट में किस तरह का प्रदर्शन किया है और हमारी बल्लेबाजी में छठे ओवर के बाद से कमी रही है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यहां हमने अच्छा नहीं किया है और हम किसी रणनीति के साथ नहीं उतरे हैं कि हमें छह से 14 ओवर के बीच मे गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के सामने कैसे खेलना है।"

उन्होंने कहा, "हम या तो शुरुआत में या अंत में रन दे रहे हैं। टीम में काफी कमियां हैं। हम एक ठीक करने जाते हैं तो दूसरी कमी सामने आ जाती है।"

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार