शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम को मंगलवार (25 मार्च) को अहमदाराबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

गुजरात के कप्तान शुभमनने इस हार पर निराशा व्यक्त की औऱ कहा कि गेंदबाजों द्वारा बहुत सारे दिन दिए गए, और बल्लेबाजी के दौरान फायदा नहीं उठाया गया। 

Advertisement

गिल ने मैच के बाद कहा, “ मुझे लगता है कि जब हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें मौके मिले। बहुत सारे रन दिए गए। हमने मैदान पर भी खुद को निराश किया। बीच के तीन ओवरों में जब हमने 18 रन बनाए, और पहले तीन ओवरों में हमने बहुत अधिक रन नहीं बनाए। इससे हमें मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके कई सकारात्मक पहलू भी हैं। मुझे हिसाब से टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। किसी के लिए एक इम्पैक्ट प्लेयर (विजयकुमार वैशाखः के रूप में आकर यॉर्कर फेंकना कभी भी आसान नहीं होता, जब आप 15 ओवरों तक बेंच पर बैठे रहे हों। लगातार यॉर्कर फेंकने के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। बल्लेबाजी के लिए यहां की विकेट हमेशा अच्छी होती है। आप 240-250 रन बना सकते हैं, लेकिन आपको विरोधी टीम को भी रोकना होगा।”

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाग पंजाब किंग्सन  5 विकेट के नुकसान रर 243 रन का विशाल स्कोर बनाया। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में नाबाद 97 रनकी पारी खेली। इसके अलावा प्रियांस आर्य ने 47 रन औऱ शशांक सिंह ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। 

इसके जवाब में गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए साईं सुदर्शन ने 74 रन, जोस बचलर ने 54 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 46 रन की पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार