Top-3 Indian Players With Most Wickets In ICC Womens T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया। इस लिस्ट में एक भी तेज गेंदबाज़ मौजूद नहीं है।

Advertisement

3. राधा यादव (Radha Yadav): इस लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर भारतीय टीम की दिग्गज ऑलराउंडर राधा यादव हैं, जिन्होंने अब तक देश के लिए 13 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं और 18 विकेट चटकाए। 26 साल की ये स्पिन ऑलराउंडर देश के लिए 14 वनडे और 89 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। उन्होंने T20I में 103 विकेट झटके हैं। वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय स्क्वाड में चुनी गई है।

Advertisement

2. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma): भारतीय टीम की महान ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस रिकॉर्ड लिस्ट में ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 28 साल की दीप्ति भारत की सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो कि 19 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेलकर इतने ही विकेट झटक चुकी हैं। उनके नाम वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 161 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. पूनम यादव (Poonam Yadav): ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ पूनम यादव के नाम दर्ज है। इस लेगब्रेक गुगली बॉलर ने देश के लिए साल 2014 से लेकर 2020 तक कुल 18 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 13.82 की औसत से 28 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/19 रहा है। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में पूरन यादव का इकोनॉमी भी महज़ 5.60 है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार