Top-3 Players With Most Ducks In T20 Asia Cup History: टी20 एशिया कप 2025 का आगाज मंगलवार, 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार डक यानी जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल है।

Advertisement

3. आसिफ अली (Asif Ali): पाकिस्तान के 33 वर्षीय बल्लेबाज़ आसिफ अली इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। जान लें कि उन्होंने टी20 एशिया कप में अब तक सिर्फ 6 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान वो 2 बार बिना खाता खोले ही आउट हुए। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट में आसिफ का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा और वो 5 इनिंग के दौरान बैटिंग करते हुए सिर्फ और सिर्फ 41 रन ही जोड़ पाए। आसिफ ने साल 2023 में पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था।  

Advertisement

2. चरिथ असलंका (Charith Asalanka): श्रीलंकाई टीम के स्टार बल्लेबाज़ चरिथ असलंका जो कि टी20 एशिया कप 2025 में टीम की कैप्टेंसी भी करेंगे, वो भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा हैं। बता दें कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 4 मैच खेले हैं जिसमें वो 2 बार डक के स्कोर पर आउट हुए। इसके अलावा, एशिया कप के टी20 टूर्नामेंट में चरिथ असंलका का रिकॉर्ड इतना खराब रहा कि वो 4 इनिंग में सिर्फ और सिर्फ 9 रन ही बना सके।

1. मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza): टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा बार जीरो के स्कोर पर आउट होने का बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नाम दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

जी हां, ऐसा ही है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि मशरफे मुर्तजा मुख्य तौर पर एक गेंदबाज़ थे जिन्होंने बांग्लादेश टीम की 117 इंटरनेशनल मैचों में कैप्टेंसी की। टी20 एशिया कप में मुर्तजा ने अपने देश के लिए 5 मैच खेले जिसमें वो 3 बार बिना खाते खोले आउट हुए। यही वज़ह है, ये शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार