Most Century In World Cup History: भारत की मेजबानी मे 5 अक्टूबर से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण की शुरूआत होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और पिछले वर्ल्ड कप रनरअप रही टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अब तक खेले गए वर्ल्ड कप के 12 संस्करण में टीमों की कामयाबी में उनके बल्लेबाजों ने अहम रोल निभाया है। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 5 बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक ठोके हैं।

Advertisement

5.  डेविड वॉर्नर (David Warner) - वर्ल्ड कप इतिहास में डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में नंबर 5 पर मौजूद हैं। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए अब ओडीआई वर्ल्ड कप में 18 मुकाबले खेल चुके हैं जिसके दौरान उनके बैट से 4 शतक निकले हैं। वॉर्नर के नाम वर्ल्ड कप में 992 रन दर्ज हैं।

Advertisement

4. रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) - ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर शामिल हैं। पोंटिंग ने वर्ल्ड कप में 5 शतक ठोके हैं। उनके नाम आईसीसी के इस मेगा इवेंट में 46 मैचों में 1743 रन दर्ज हैं।

3. कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) - श्रीलंकाई महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। संगाकारा ने श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक ठोके हैं। बता दें कि संगाकारा ने ओडीआई वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 37 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने 1532 रन बनाए।

2. सचिन तेंदुलकर  (Sachin Tendulkar) - महान बल्लेबाज और गॉर्ड ऑफ क्रिकेट के नाम से जाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सचिन तेंदुलकर के नाम वर्ल्ड कप इतिहास में 6 शतक दर्ज हैं। भारतीय टीम के इस महान बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप में 45 मुकाबले खेले और कुल 2278 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) - भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। रोहित ने वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 17 मुकाबले खेले हैं, लेकिन वह इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बराबर यानी 6 शतक ठोक चुके हैं। हिटमैन आगामी वर्ल्ड कप भी खेलेंगे ऐसे में वह यह रिकॉर्ड बेहद आसानी से अपने नाम कर सकते हैं। वर्ल्ड कप में हिटमैन की औसत 65.20 का रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार