4 जनवरी (CRICKETNMORE) - देखें क्रिकेट की दुनिया की टॉप 5 खबरें,सिर्फ एक क्लिक में

Advertisement

1. टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट में विशाल स्कोर

Advertisement

टीम इंडिया ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159*) के शानदार शतकों की बदौलत 7 विकेट पर 622 रनों विशाल स्कोर बनाया है। इसके जवाब में दूसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं।


2. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित

भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम का एलान किया है। पीटर सिडल की 9 साल बाद टीम में वापसी हुई है,वहीं मिचेल स्टार्क,जोश हेजलवुड औऱ पेट कमिंस को आराम दिया गया है।


3. टिम साउदी बने न्यूजीलैंड टी-20 टीम के कप्तान

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए टिम साउदी को न्यूजीलैंड का कप्तान बनाया गया है। केन विलियमसन को आराम दिया गया है, वहीं ऑलराउंडर जिमी नीशम और मिचेल सेंटनर की टीम में वापसी हुई है।


4. चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई दे सकती है बड़ा इनाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई चेतेश्वर पुजारा का कॉन्ट्रेक्ट अपग्रेड कर सकती है। उन्हें A ग्रेड से A+ ग्रेड में शामिल किया जा सकता। A+ ग्रेड में खिलाड़ियों को एक साल के सात करोड़ रुपये,वहीं A ग्रेड में 5 करोड़ रुपये मिलते हैं।


Advertisement

5. साउथ अफ्रीका बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स मं खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेजबान साउथ अफ्रीका बड़ी बढ़त की अग्रसर है। पहली पारी में पाकिस्तान को 177 रनों पर ढेर करने के बाद साउथ अफ्रीका ने 100 से ज्यादा रन की बढ़त बना ली है औऱ भी सिर्फ 4 विकेट ही गिरे हैं।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार