भारत एकबार फिर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने से चूक गया। मेजबान इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराते हुए रविवार को चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी।इस बार इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का खूब दबदबा रहा, आइए आपको बताते हैं महिला वर्ल्ड कप 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

1. टेम्सिन बीउमोंट

Advertisement

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टेम्सिन बेअमोंट (टैमी बेअमोंट) ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाए। टेम्सिन ने 9 मैचों में 45.55 की औसत से 410 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 148 रन रहा।  भारतीय मूल के 5 महान क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

 

 

2. मिताली राज

Advertisement

भारतीय कप्तान मिताली राज इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। मिताली पहले नंबर पर काबिज टेम्सिन बीउमोंट से सिर्फ एक ही रन पीछे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 45.44 की औसत से 409 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 109 रन रहा।

 

3. एलीसे पेरी

Advertisement

इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की  भी ज्यादा पीछे नहीं है। एलीसे 8 मैचों में 80.80 की औसत से 404 रन बनाए हैं जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा।

 

4. सारा टेलर

Advertisement

इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर 9 मैचों में 49.50 की औसत से 396 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 147 रन रहा।

 

5. पूनम राउत

Advertisement

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज पूनम राउत ने फाइनल समेत पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। पूनम ने 9 मैचों में 42.33 की औसत से 381 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे।  इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 106 रन रन रहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार