Top-5 Players With Most Runs In IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया। इस लिस्ट में भारत के दो खिलाड़ी मौजूद हैं।

Advertisement

5. अरविंदा डी सिल्वा (Aravinda de Silva): इस लिस्ट में पांचवीं पॉजिशन पर श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर अरविंदा डी सिल्वा हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत-श्रीलंका टेस्ट में 41.73 की औसत से 1252 रन बनाए। उन्होंने 19 मैचों की 32 पारियों में 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाकर ये कारनामा किया।

4. कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara): श्रीलंका के लीजेंड विकेटकीपर बैटर कुमार संगाकारा भारत-श्रीलंका टेस्ट में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मुकाबले की 28 पारियों में 52 की औसत से 1352 रन ठोककर ये पॉजिशन हासिल की। इस दौरान उन्होंने दोहरा शतक लगाते हुए एक पारी में 219 रन भी बनाए।

3. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid): भारतीय टेस्ट टीम की दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 टेस्ट मुकाबलों की 32 पारियों में 48.64 की औसत से 1508 रन बनाए। गौरतलब है कि इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए। उनके बैट से श्रीलंका के खिलाफ 177 रनों की दमदार पारी भी देखने को मिली।

2. महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene): श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने भारत-श्रीलंका टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 67.48 की बेहद ही शानदार औसत से 18 मैचों की 28 पारियों में 1822 रन बनाकर ये कारनामा किया। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने टीम इंडिया के सामने 275 रनों की मैराथन इनिंग भी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar): भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड God of Cricket 'सचिन रमेश तेंदुलकर' के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1990 से साल 2010 तक श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट की 36 पारियों में 1995 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने 60.45 की औसत से रन ठोके और 9 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। इसी बीच उन्होंने 203 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार