Top-5 Players With Most Wickets In Women's T20 Asia Cup History: महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 28 अगस्त से दुबई में खेला जाएगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। तो आइए इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया।
5. सना मीर (Sana Mir): पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर महिला टी20 एशिया कप में पांचवीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लेकर ये पायदान हासिल किया है।
4. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma): इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में भारत की सिर्फ एक ही खिलाड़ी मौजूद हैं, जो कि दीप्ति शर्मा हैं। उन्होंने अब तक महिला टी20 एशिया कप में 19 मैच खेलकर 26 विकेट चटकाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्पेल 3/7 है।
3. इनोका राणावीरा (Inoka Ranaweera): श्रीलंका की अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ इनोका राणावीरा महिला टी20 एशिया कप में तीसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 19 मैचों में 27 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है। बता दें कि 40 वर्षीय इनोका ने श्रीलंका के लिए 95 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।
2. रुमाना अहमद (Rumana Ahmed): बांग्लादेशी महिला टीम की हरफनमौला खिलाड़ी रुमाना अहमद जो कि एक लेग ब्रेक गेंदबाज़ हैं, वो इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने टी20 महिला एशिया कप में 23 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम 50 वनडे में 50 विकेट और 87 टी20 इंटरनेशनल में 75 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने साल 2024 में बांग्लादेश के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. निदा डार (Nida Dar): महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का महॉरिकॉर्ड पाकिस्तान की पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार के नाम दर्ज है। उन्होंने 26 मैचों की 23 पारियों में 33 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बनाया है। वो इस टूर्नामेंट में 5 विकेट हॉल लेने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों में से भी एक हैं।