Most Runs And Most Wickets In ICC Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत पहली टीम बनी, जिसने तीन बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की विजयी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज औऱ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज औऱ ऑलराउंडर रचिन रविंद्र आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। 4 मैच में उनके बल्ले से 263 रन आए, जिसमें दो शतक शामिल है। रविंद्र ने फाइनल में भारत के खिलाफ 37 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के श्रेयस अय्यर रहे। इंग्लैंड की टीम भले ही ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई हो, लेकिन सबसे ज्यादा रन के मामले में बेन डकेट तीसरे और जो रूट चौथे नंबर पर रहे। 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Advertisement

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल किए। हालांकि वह भारत के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाए, क्योंकि साउथ अफ्रीका से हुए सेमीफाइनल के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी।

इसके बाद भारत के वरुण चक्रववर्ती और मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए औऱ क्रमश: दूसरे औऱ तीसरे नंबर पर रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार