Top 5 players with most runs and most wickets in Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए। जिसमे साहिबजादा फरहान ने 57 रन और फखर जमान ने 46 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में भारत की टीम ने खराब शुरूआत के बाद भी 19.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेली और उनके अलावा शिवम दुबे ने 33 रन और संजू सैमसन ने 24 रन बनाए। 

Advertisement

आइए जानते हैं एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहें। उन्होंने 7 पारियों में 44.85 की औसत और 200 की स्ट्राईक रेट से 314 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा – 314 रन

Advertisement

पथुम निसांका- 261 रन

साहिबजादा फरहान- 217 रन

तिलक वर्मा- 213 रन

Advertisement

फखर जमान- 181 रन

वहीं गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव, जिन्होंने 7 पारियों में 9.29 की औशत औऱ 6.27 की इकॉनमी से 17 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला। 

एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

Advertisement

कुलदीप यादव- 17 विकेट

शाहीन अफरीदी- 10 विकेट

जुनैद सिद्दकी- 9 विकेट

Advertisement

मुस्तफिजुर रहमान- 9 विकेट

Also Read: LIVE Cricket Score

हारिस रऊफ- 9 विकेट

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार