Top-5 Players With Most Runs In Women's T20 Asia Cup History: महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 28 अगस्त से दुबई में खेला जाएगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। तो आइए इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया है।

Advertisement

5. बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ हैं। उन्होंने साल 2012 से लेकर 2022 तक कुल 23 महिला टी20 एशिया कप मुकाबले खेले और 423 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 24.88 रहा और उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े।

4. मिताली राज (Mithali Raj): भारत की महान बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मिताली ने महज़ 12 महिला टी20 एशिया कप मुकाबले खेले और 61.42 की औसत से 430 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उनके बैट से 3 अर्धशतक देखने को मिले।

3. स्मृति मंधाना (Smriti Mandana): टीम इंडिया की दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना जो कि क्लास से शॉट खेलकर रन बनाती हैं, वो इस लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 24 महिला टी20 एशिया कप मुकाबले खेले और कुल 479 रन ठोके। इस दौरान उनकी औसत 28.17 और स्ट्राइक रेट 114.86 रहा।

2. चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu): श्रीलंका की लीजेंड ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अट्टाट्टू महिला एशिया कप टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक 21 मुकाबलों में 31.38 की औसत और 118.20 की स्ट्राइक रेट से 565 रन बनाकर ये पायदान हासिल किया है। गौरतलब है कि वो विमेंस एशिया कप की एकलौती ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड बनाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): महिला एशिया कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम ही दर्ज है। उन्होंने एशिया के सबसे बडे़ टूर्नामेंट में अब तक 25 मैचों की 22 पारियों में 38.06 की औसत और 106.92 की स्ट्राइक रेट से 571 रन ठोके हैं। बताते चलें कि वो इस टूर्नामेंट में 3 तूफानी अर्धशतक भी लगा चुकी हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार