इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस विजेता बनी है। मुंबई ने लीग चरण का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था। अभी तक के आईपीएल इतिहास में ऐसा चार बार हो चुका है कि जिस टीम ने लीग चरण का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया है, वही टीम विजेता बनी हो। 

Advertisement

2008 में शुरू हुई इस लीग के पहले संस्करण में शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने खिताब जीता था। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराया था। राजस्थान ने इस संस्करण में लीग चरण का अंत 14 मैचों में 22 पॉइंट लेकर पहले स्थान के साथ किया था और फिर फाइनल में विजेता बनी थी।

Advertisement

इस घटनाक्रम का दोहराव मुंबई ने लंबे अरसे बाद 2017 में किया। मुंबई ने इस सीजन 14 मैचों में 20 पॉइंट लेकर लीग चरण का अंत पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए किया था। टीम फाइनल में पहुंची और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को हरा कर तीसरा खिताब जीतने में सफल रही थी।

2019 में एक बार फिर मुंबई ने इस स्थिति को रिपीट किया। 14 मैचों में 18 पॉइंट ले मुंबई ने पहला स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।

इस साल आईपीएल का आयोजन कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया गया था। मुंबई ने इस सीजन मे भी प्लेऑफ में प्रवेश पहले स्थान पर रहते हुए किया और फिर मंगलवार रात को खेले गए फाइनल में पहली बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स को मात दे पांचवीं बार खिताब जीता।

मुंबई इस सीजन मौजूदा विजेता के तौर पर लीग में उतरी थी और वह अपना खिताब बचाने में भी सफल रही। वह आईपीएल खिताब बचाने वाली दूसरी टीम बनी है। मुंबई से पहले चेन्नई ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीते थे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार