नई दिल्ली, 14 जनवरी (CRICKETNMORE)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि किक्रेट में कमेंट्रेटर को एकतरफा नहीं होना चाहिए, लेकिन उनके लिए पक्षपातपूर्ण होना मुश्किल है।अमिताभ 15 फरवरी को भारत- पाक के वर्ल्ड कप मुकाबले में कमेंट्रेटरी करतो हुए दर्शको के सामने आएंगे। उनका कहना है कि वे इस दौरान ध्वनि के जरिए फिल्म की बातें करेंगे।


जरूर पढ़े-स्टीफन फिन ने रचा इतिहास,वर्ल्ड कप की आठवीं हैट्रिक ली

उनकी हाल ही में आई फिल्म 'शमिताभ' में ध्वनि का ही महत्व दिखाया गया है। बिग बी कमेंट्री की तैयारियों के बारे में कहते हैं कि "मैंने रेडियो की नौकरी पहले कभी नहीं की, लेकिन सबसे सीखकर करूंगा। यह अलग माध्यम है, इसलिए पहले कुछ मैच देखूंगा और कमेंट्री सुनूंगा।

उनका कहना है कि कमेंट्रेटर को एकतरफा नहीं होना चाहिए। इंडो-पाक मैच में हमारे चाहने वाले दोनों तरफ से हैं, लेकिन मन भारत में है। इसलिए मेरा पक्षपातपूर्ण होना मुश्किल है। अमिताभ कहते हैं कि "मैं कोई लीजेंड नहीं, फिल्म जगत का छोटा हिस्सा हूं। नई पीढ़ी के साथ काम करना चाहता हूं और उनसे सीखता हूं। हॉलीवुड के फाइनेंस अलग हैं, फिर भी दर्शकों के बीच हिंदी सिनेमा कहीं आगे है।'

फिल्म शमिताभ के बारे में बिग बी ने कहा कि जब टीम काम करती है तो सफलता जरूर मिलती है। अलग चलने से कुछ हासिल नहीं होता ।मुझे हर रिलीज से पहले डर लगता है और हमारे मन में तितली और कबूतर घूमते हैं।'
ऐजंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार