Mohammed Siraj And Travis Head Fight on Day 3: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। इस पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम बल्ले और गेंद से तो फाइट देने में असफल रही लेकिन दूसरे दिन मैदान पर मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच बातों-बातों में बवाल हो गया।

Advertisement

इस टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ को यॉर्कर से क्लीन बोल्ड कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इस बात को लेकर बाद में सोशल मीडिया पर भी बवाल हुआ। ऐसा लग रहा था कि ये एपिसोड दूसरे दिन ही खत्म हो गया लेकिन तीसरे दिन जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग कर रही थी और मोहम्मद सिराज बैटिंग पर आए तो एक बार फिर से हेड और सिराज के बीच भिड़ंत होती दिखी।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में आठ गेंदों पर सात रन बनाए लेकिन इस दौरान देखा गया कि फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े ट्रैविस हेड लगातार स्लेज वॉर जारी रखे हुए थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस होती देखी गई। बाद में, ट्रैविस हेड ने ही सिराज का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया कैच लेने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने हवा में मुक्का मारकर जश्न मनाया। उनके और सिराज के बीच तीसरे दिन हुई स्लेजिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस डे-नाइट टेस्ट की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कंगारू टीम ने 3.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। नैथन मैकस्वीनी 10 रन और उस्मान ख्वाजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम दूसरी पारी में 175 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत के लिए दूसरी पारी में नितिश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली, इसके अलावा शुभमन गिल औऱ ऋषभ पंत ने 28-28 रन  बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार