ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-3 से हार के बाद कहा कि इन फॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए हेड की उंगली में चोट लग गई थी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है, जिससे उबरने में उन्हें करीब एक महीने का समय लगेगा। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने इसकी पुष्टि की।

Advertisement

एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने बताया कि चौथे वनडे के दौरान हेड के बाएं हाथ के उंगली में फ्रैक्चर है, हालांकि उन्हें सर्जरी की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए, वो भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के पहले भाग में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उसे ठीक होने में करीब एक महीना लगेगा।

मैकडॉनल्ड ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह फर्स्ट हाफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए अंतिम 15 खिलाड़ियों के लिए हमें निर्णय लेना होगा। लेकिन मैं आपको सटीक समय सीमा नहीं दे सकता।"

हेड की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है जो इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं।

मैकडॉनल्ड्स ने लेबुशेन की वर्ल्ड कप उम्मीदों के बारे में कहा, "मैं चयन पैनल की ओर से बात नहीं कर सकता और उसे वर्ल्ड कप 15 में शामिल नहीं कर सकता, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसकी संभावना दिख रही है।"

Advertisement

Also Read: Live Score

टीमें 28 सितंबर की समयसीमा तक अपनी वर्ल्ड कप टीम में बदलाव कर सकती हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार