Sri Lanka vs Australia 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ बुधवार (29 जनवरी) से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के साथ युवा सैम कोनस्टास (Sam Konstas) की जगह ट्रैविस हेड (Travis Head) पारी की शुरूआत करेंगे। कप्तान स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। हालांकि प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसे लेकर स्टीव स्मिथ ने कोई जानकारी नहीं दी। 

Advertisement

बता दें कि भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने वाले कोनस्टास ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। 

Advertisement

हालांकि कप्तान स्मिथ ने कोनस्टास को प्लेइंग इलेवन में कहीं जगह मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया है। क्योंकि हेड के ओपनिंग करने के बाद नंबर 5 का स्थान खाली है। 

कोनस्टास ने अपने करियर के पहले दो टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ एक दशक के बाद टेस्ट सीरीज जिताने में अहम रोल निभाया था। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप के पिछले दौरे पर हेड द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें ख्वाजा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

दो साल पहले भारत दौरे पर डेविड वॉर्नर की जगह ओपनिंग करते हुए हेड ने 55.75 की औसत से रन बनाए थे। 

स्मिथ ने कहा, “ वह (हेड) भारत के खिलाफ नई गेंद से अच्छा खेले थे। उन्होंने स्पिनरों पर बहुत जल्दी दबाव बनाया और हम जानते हैं कि वह तेज गेंदबाजी के खिलाफ भी कितनी शानदार बल्लबाजी करते हुए। उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी मजेदार रहेगा।” 

Advertisement

बल्लेबाजी क्रम में हेड के प्रमोशन के बाद नंबर 5 के लिए कोनस्टास, नाथन मैकस्वीनी और जोश इंग्लिस रेस में हैं। 

इंग्लिस ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन शेफील्ड शील्ड के हाल के सीजन मे उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मैकस्वीन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए थे, लेकिन उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार