ट्रेंट बोल्ट गुरुवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए। श्रीलंका के कुसल मेंडिस के विकेट के साथ बोल्ट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की। बोल्ट ने अपने कोटे के 10 ओर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

वह मौजूदा साथी टिम साउदी और पूर्व कप्तान डेनियल वेटोरी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बन गए। 34 साल के बोल्ट ने अब तक सिर्फ 315 पारियों में 25.73 की शानदार औसत से 601 विकेट लिए हैं।

Advertisement

इससे पहले मैच में बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज भी बने।

Also Read: Live Score

बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में 50 या अधिक विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जो 59 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम शामिल है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार