Trent Boult Bowled Paul Stirling Video: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का 11वां मुकाबला वूरबर्ग के स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीन स्टेडियम में खेला गया था जहां Edinburgh Castle Rockers ने 189 रन डिफेंड करके Belfast Wolves को 59 रनों से हार का स्वाद चखाया। इसी बीच BFW के सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ECR के तेज गेदंबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की गेंद पर अनलकी तरीके से आउट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना बेलफास्ट वॉल्व्स की पारी के पांचवें ओवर में घटी। एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के लिए बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद राउंड द विकेट से डिलीवर की और पॉल स्टर्लिंग को फंसा लिया। उन्होंने ये गेंद बल्लेबाज़ को फॉलो करके शरीर पर फेंका था जिसे खेलने की कोशिश में पॉल स्टर्लिंग गलती कर बैठे।
बोल्ट का गेंद पिच से टकराने के बाद तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गया और उसने बल्लेबाज़ के होश उड़ा दिए। यहां पॉल स्टर्लिंग गेंद को बैट से रोकने में असफल रहे और वो सीधा उनके पेट से टकराया। इसके बाद बल्लेबाज़ को किस्मत से भी धोखा मिला और वो गेंद पेट से टकराने के बाद सीधा स्टंप्स में घूस गई। तो ऐसे पॉल स्टर्लिंग, जो कि 4 चौके 1 छक्का लगाकर 25 रन ठोक चुके थे, वो आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 13 गेंदे खेली। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
बात करें अगर ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन की तो उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने महज़ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बोल्ट ने पॉल स्टर्लिंग के अलावा Belfast Wolves के टॉप ऑर्डर के दो और बल्लेबाज़ टिम टेक्टर (08 गेंदों पर 08 रन) और लोर्कन टर्कर (01 गेंद पर 00 रन) का विकेट चटकाया।
मैच का हाल: वूरबर्ग के मैदान पर बेलफास्ट वॉल्व्स ने टॉस जीतकर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए। उनके लिए जेजे स्मट्स ने 60 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के लगाकर 98 रनों की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में बेलफास्ट वॉल्व्स के लिए एक भी बल्लेबाज़ मैदान पर टिककर पचास रनों तक का निजी स्कोर नहीं बना सका जिस वज़ह से पूरी 17.1 ओवर में ही सिमट गई। उन्होंने कुल 130 रन बनाए। तो ऐसे Edinburgh Castle Rockers ने ये मुकाबला 59 रनों से जीता।