राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने रविवार (23 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बोल्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर बैंगलोर के विराट कोहली को एलबीडबल्यू आउट कर दिया। 

Advertisement

कोहली को आउट करते ही बोल्ट ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। बोल्ट ने 84 पारियों में यह कारनामा किया है। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा युजवेंद्र चहल भी 84 मैच में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

बोल्ट आईपीएल में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बोल्ट औऱ उमेश यादव ने 22-22 विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खाता नहीं खोलने दिया है। 

बोल्ट ने अपने कोटे के चार ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कोहली के अलावा बोल्ट ने शाहबाज अहमद को भी अपना शिकार बनाया। 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शूरूआत खराब रही थी और 12 रन के कुल स्कोर पर कोहली और अहमद आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस औऱ ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए विकल्प

राजस्थान रॉयल्स: डोनावोन फरेरा, एम अश्विन, आकाश वशिष्ठ, केएम आसिफ और अब्दुल बसिथ।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: हर्षल पटेल, फिन एलन, आकाश दीप, कर्ण शर्मा और अनुज रावत।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार