England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 18 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 16 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बोल्ट टेस्ट क्रिकेट में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

बोल्ट ने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 78 पारियों में 623 रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की, उनके नाम भी नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 98 पारियों में 623 रन दर्ज हैं। 164 पारियों में 609 रन के साथ इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

बोल्ट ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दसवें विकेट के लिए 33 रनों साझेदारी की। 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल दोहरा शतक जड़ने से चूक गए और 190 रन की पारी खेली, इसके अलावा टॉम ब्लंडल ने 106 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी पहली पारी में 463 रन पीछे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार