27 दिसंबर। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (15 गेंदों पर 6 विकेट) के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 104 रन पर ढेर कर दिया। मेजबान न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 231 रन का मजबूत स्कोर बना लिए हैं। 

कीवी टीम ने पहली पारी में 178 रन बनाए थे और इस लिहाज से उसके पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त थी और अब तक उसकी कुल बढ़त 305 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय टॉम लाथम 74 और रॉस टेलर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

लाथम ने अब तक 213 गेंदों का सामना किया है जिसमें उसने आठ चौके जबकि टेलर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई है। 

उनके अलावा जीत रावल ने 74 और कप्तान केन विलियम्सन ने 48 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और दिलरूवान परेरा ने एक-एक सफलता हासिल की है। 

इससे, पहले श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 88 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन बोल्ट की कहर बरपाती गेंदों के आगे उसकी पूरी टीम 104 पर आलआउट हो गई। 

बोल्ट ने मात्र 15 रन के अंदर ही श्रीलंका के बाकी सभी छह विकेट गिरा दिए। बोल्ट 11 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा टिम साउदी ने तीन और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने एक विकेट अपने नाम किए। 

बोल्ट ने श्रीलंका के जिन छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया उनमें रोशन सिल्वा (21), निरोशन डिकवले (4), दिलरूवान परेरा (0), सुरंगा लकमल (0), दुष्मंता चमीरा (0) और लाहिरू कुमारा (0) शामिल हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार