आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम इंडियन टीम को कड़ी टक्कर देगी यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन कीवी खिलाड़ियों के नाम जो सेमीफाइनल मैच में भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult)

Advertisement

न्यूजीलैंड के गन गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट हमेशा से ही इंडियन बैटर्स के लिए कड़ी चुनौती रहे हैं। बोल्ट विश्व कप 2023 में अब तक 13 विकेट चटका चुके हैं और वह नई गेंद के साथ और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। भारतीय बल्लेबाज़ों को बाएं हाथ के गेंदबाज़ों के सामने संघर्ष करता देखा गया है ऐसे में बोल्ट इंडियन टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)

न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रविंद्र विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक ठोककर कुल 565 रन बनाए हैं। सबसे बड़ी बात ये खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही माहिर है। ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। रविंद्र ने इस टूर्नामेंट में 5 विकेट भी चटकाए हैं। ऐसे में अगर वह शुरुआती ओवर निकालकर टिक जाते हैं तो इंडिया की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ सकती है।

मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner)

Advertisement

Also Read: Live Score

मिचेल सेंटनर भी एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें कम आंकना भारतीय टीम को महंगा पड़ सकता है। सेंटनर भी एक बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हैं और अब तक टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। सेंटनर ने 9 मैचों में 16 विकेट झटके हैं। वहीं उन्होंने 94 रन भी बनाए हैं। गौरतलब है कि ये खिलाड़ी अहम मौके पर टीम के लिए बड़े शॉट्स खेलकर भी रन बना सकता है। ऐसे में सेंटनर इंडियन टीम के लिए एक बड़ा खतरा होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार