Trent Boult Yorks Jonny Bairstow: द हंड्रेड (The Hundred Men's 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार (6 अगस्त) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एमआई लंदन (MI London) और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपनी क्लास का शानदार नमूना पेश करते हुए इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंदन स्पिरिट की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पारी की 14वीं गेंद पर पहला झटका लगा और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ ट्रेंट बोल्ट का रहा।
बोल्ट ने अपने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए एक सटीक इनस्विंग यॉर्कर फेंकी। गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और आखिरी पल में डिप हुई। जॉनी बेयरस्टो बल्ला नीचे लाने की कोशिश करते रह गए, लेकिन गेंद उनसे पहले स्टंप्स तक पहुंच गई और सीधा लेग स्टंप जाकर टकराई। यह गेंद देखकर साफ लग रहा था कि ट्रेंट बोल्ट के पास आज भी वही घातक यॉर्कर मौजूद है, जिसने सालों तक दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया।
VIDEO:
इस शानदार गेंद के चलते जॉनी बेयरस्टो की पारी महज 7 गेंदों में 13 रन पर खत्म हो गई और लंदन स्पिरिट का पहला विकेट 21 रन के स्कोर पर गिर गया।
टीमें इस मैच के लिए
लंदन स्पिरिट (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), जोसेफ मूरस, डेवाल्ड ब्रेविस, जेम्स कोल्स, जेमी ओवरटन, मेसन क्रेन, डेविड विली, एडम मिल्ने, मैथ्यू फिशर।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई लंदन (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, जेम्स विंस, सैम करन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ओली पोप, सिकंदर रजा , टॉम करन, ट्रेंट बोल्ट, नाथन साउटर, रिचर्ड ग्लीसन।