ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मंगलवार(11 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs PAK Match Preview: 

Advertisement

ट्राई-सीरीज के पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान की टीम टॉप पर है। सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। कीवी टीम के खिलाफ बाबर आज़म ने 79 रनों की पारी खेली। वहीं शादाब खान ने ताबड़तोड़ अंदाज में 34 रन बनाए थे। हैदर अली ने भी 2 गेंदों पर दो बड़े शॉट मारकर मैच फिनिश किया था, लेकिन शान मसून और मोहम्मद नवाब मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर कर थे।

पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने भी सीरीज में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली बार जब पाकिस्तान और कीवी टीम भिड़ी थी तब हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। मैच में मोहम्मद वसीम और मोहम्मद नवाज ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। शहनवाज धानी ने एक विकेट चटकाया था।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान से हार का सामना करने के बाद बांग्लादेश को मात देकर शानदार वापसी की है। कीवी टीम के पिछले मैच में डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कॉनवे ने 70 रनों की पारी खेली। कप्तान केन ने 29 गेंदों पर 30 रन बनाए थे। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 9 गेंदों पर 23 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

कीवी गेंदबाज़ों ने भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, माइकल ब्रेसवेल, और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट चटकाए थे। मैच में कीवी गेंदबाज़ों ने बांग्लादेश को 137 रनों के स्कोर पर रोका था।  

Advertisement

NZ vs PAK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मगंलवार, अक्टूबर 11, 2022
दिन - भारतीय समय अनुसार 07:30 बजे
वेन्यू - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

NZ vs PAK: Where to watch?

Advertisement

यह मुकाबला फैंस अमेज़न प्राइम वीडियो पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NZ vs PAK Head-to-Head

कुल – 26
पाकिस्तान – 16
न्यूजीलैंड – 10

Advertisement

NZ vs PAK Team News

दोनों ही टीमों की तरह से कोई भी अपडेट नहीं मिला है।

NZ vs PAK: Match Prediction

Advertisement

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम फेवरेट रहेगी।

NZ vs PAK Probable Playing XI

पाकिस्तान - मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी

Advertisement

न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, एडम मिल्न, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

NZ vs PAK Fantasy XI:

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज- बाबर आजम, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन
ऑलराउंडर- शादाब खान, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार