T20I Tri-Series: जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका और नामीबिया के खिलाफ आगामी 'ट्राई-सीरीज' के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है, जिसमें अनुभवी स्पिनर ग्रीम क्रेमर की वापसी हुई है। 15-सदस्यीय टीम की कमान सिकंदर रजा के हाथों में है। क्रेमर बाएं हाथ की चोट से उबरने के बाद इस टीम का हिस्सा बने हैं।

Advertisement

39 वर्षीय ग्रीम क्रेमर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के बाद टीम में शामिल हुए हैं। साल 2018 के बाद टीम के लिए न खेलने के बाद उन्होंने 2025 के आखिर में वापसी की और फिर अगले साल भारत और श्रीलंका में हुए टी20 टूर्नामेंट में खेले।

टीम के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एक तरफ, तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं। रिचर्ड नगारवा जिम्बाब्वे के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन पर नजर रखी जा रही है।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज तनाका चिवंगा भी अकिलीज टेंडन की चोट के कारण सर्जरी से गुजरने के बाद सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को टीम में नहीं चुना गया है।

साउथ अफ्रीका और नामीबिया पहले ही सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी हैं। गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया की कमान संभालेंगे। इस टीम में जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने इस ट्राई-सीरीज के लिए दूसरी श्रेणी की टीम चुनी है, जिसकी कमान ब्योर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है। इस टीम में सिर्फ डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस और क्वेना मफाका ही मुख्य खिलाड़ी हैं।

साउथ अफ्रीका और नामीबिया पहले ही सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी हैं। गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया की कमान संभालेंगे। इस टीम में जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन और बर्नार्ड शोल्ट्ज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडाई माटिगिमु, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी, तफदजवा त्सिगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार